7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर 45 डिग्री के पार पहुंचा शहर का पारा, लोगों के हाल बेहाल

फिर 45 डिग्री के पार पहुंचा शहर का पारा, लोगों के हाल बेहाल

2 min read
Google source verification

गुना

image

Praveen Mishra

May 27, 2018

guna, guna news, guna patrika, summer season, sunny, summer temprechare, patrika news, patrika bhopal,

फिर 45 डिग्री के पार पहुंचा शहर का पारा, लोगों के हाल बेहाल

गुना। नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण तपिश का सामना करने वाला गुजरा। एक हफ्ते के दौरान रिकॉर्ड चौथी बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना रात में भी करने मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने दिन के समय तो बिना जरूरत और काम के घूमना बंद ही कर दिया है।
मौसम का गर्म मिजाज लगातार बना हुआ है। नौतपा के पहले दिन जहां तापमान 44 डिग्री को भी नहीं छू पाया। वहीं दूसरे ही दिन 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में अचानक आ रहा यह परिवर्तन स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालने वाला है। चिकित्सकों ने इस दौरान सावधानी बरतने और दोपहर के समय केवल जरूरी कामों से ही बाहर निकलने की सलाह दी है। दिनभर तापमान 40 डिग्री के पार होने से रात में भी तपिश का अहसास हो रहा है।

हालांकि दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा का अंतर है। लेकिन दिनभर तेज धूप में तपने की वजह से घरों में रात को भी गर्माहट का अहसास हो रहा है। जिसके कारण लोग रातों को भी सुकून की नींद नहीं ले पा रहे है। गर्मी की भीषणता के चलते दोपहर के समय शहर की सडक़ों पर भीड़ कम हो गई है। गर्मी से बचने के लिए केवल ठंडे पेय पदार्थ और एसी व कूलर ही सहारा बन रहे हैं। पंखों से भी गर्मी का असर दूर नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार नौतपा में गर्मी का असर पिछले वर्ष से कहीं ज्यादा रह सकता है।

कब-कब पहुंचा 45 के पार तापमान
गर्मी के इस सीजन में चौथा मौका था जब नौतपा का दूसरा दिन ही आते ही तापमान 45 डिग्री के पार दिखा। इससे पहले 24 मई को तापमान 45.6 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। वहीं 23 मई को तापमान 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 22 को भी तापमान 45 डिर्गी दर्ज किया गया। अब का रिकॉर्ड स्तर 45.6 डिग्री है।