वर्क एंड लाईफ

जब भी भूख लगे, ऐसे बनाएं झटपट खाना, मेहनत भी नहीं होगी

कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो जल्दी बनती हैं और हेल्दी भी होती हैं तो इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

2 min read
Jun 30, 2018
delicious food in hindi

अकसर लोगों में देखा जा सकता है कि सुबह ऑफिस जाने के चक्कर में वे सही तरीके से नाश्ता नहीं कर पाते हैं और इसी तरह जब रात को घर लौट कर आते हैं तो इतने थक जाते हैं कि कुछ भी बनाने का मन नहीं होता। ऐसे में कई बार वे बाजार के पैकेज्ड फूड्स का सेवन करते हैं। परंतु यदि आप इसी तरह से खानपान की हेल्दी आदतों को नजरअंदाज करेंगे तो कुछ ही समय बाद आपकी सेहत खराब होने लगेगी। साथ ही ऑफिस में काम करने का मन भी नहीं करेगा। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो जल्दी बन भी जाती हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं।

सलाद रहेगा बढिय़ा
हम सब जानते हैं कि सलाद सेहत के लिए कितना अच्छा है। सलाद को हम पूरा खाना नहीं मानते हैं। पर थोड़ी-सी समझदारी से आप सलाद को नया रूप दे सकती हैं। ब्रोकली, शिमला मिर्च, गाजर, खीरा और पत्ता गोभी आदि थोड़ी कम पकी हो तो भी अच्छी लगती हैं। इन सब सब्जियों को काटकर फ्रिज में रख लें। जब सलाद बनाना हो, उस समय उन्हें फ्रिज से निकालें और थोड़े-से तेल में सलाद को दो मिनट तलें। हल्का पकने के बाद पसंद के मसाले डालें। आप इसमें थोड़ा-सा लहसुन या सॉस भी डाल सकती हैं। इसे आप रोटी, सब्जी या ब्रेड के साथ खा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

कपड़ों की ऐसे करें ऑनलाइन शॉपिंग तो कभी नहीं आएगी दिक्कत, पैसे भी कम लगेंगे

ढूंढ़े पकाने की विधियों के विकल्प
झटपट खाना काफी हद तक हमारे पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। हम सब्जियों को या जो भी हम खाना चाहते हैं, उसे गैस पर देर तक पकाने की जगह भून सकते हैं या ग्रिल कर सकते हैं। इसके अलावा भाप पर पकाना या खाने को उबालना भी एक बेहतरीन विकल्प है। इन तरीकों को अपनाने से खाना जल्दी पक जाता है और साथ ही उसके अंदर सभी पौष्टिक तत्व बने रहते हैं। ये पौष्टिक तत्व गैस पर ज्यादा देर पकाने की वजह से खत्म हो जाते हैं। इन तरीकों की मदद से समय तो बचेगा ही, गैस की खपत भी कम होगी।

शॉर्टकट अपनाएं
किसी भी चीज को कम समय में बनाने वाली प्रक्रिया चुनें। अगर पनीर टिक्का बनाना चाहती हैं तो मैरीनेट करके बनाने से शुरुआत करने की जगह पनीर लें और बाजार में उपलब्ध मैरीनेट को उस पर लगाएं और ओवन में रख दें। पनीर टिक्का आधे से कम समय में तैयार हो जाएगा। इस तरह पसंदीदा चीजें कम समय में आसानी से बनाई जा सकती है।

पास्ता-नूडल्स आएंगे काम
अगर आपके यहां सभी पास्ता या नूडल्स के शौकीन हैं तो आप पास्ता और नूडल्स को उबालकर फ्रिज में 4 से 5 दिनों तक के लिए आराम से स्टोर कर सकती हैं। जब भी भूख लगे, उबले हुए पास्ता में सब्जियां, सॉस और थोड़ा-सा चीज मिलाएं, फटाफट पास्ता तैयार है।

काम आएगा सूप
पास्ता की ही तरह सूप भी एक ऐसा ही विकल्प है। वैसे तो सूप बनाने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन इसे जल्दी बनाने के लिए प्रेशर कुकर में अपनी पसंद की सब्जियां डालें और उबालें। अब इन उबली हुई सब्जियों को मिक्सी में पीस लें। आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी भी मिलाएं। यह सूप सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है, इसे बनाने में समय भी कम लगता है।

ये भी पढ़ें

मानसून के लिए ऐसे तैयार करें अपने घर का फर्नीचर
Published on:
30 Jun 2018 10:06 am
Also Read
View All