वर्क एंड लाईफ

इस तरह चुनें किचन अप्लायंस

किचन अप्लायन्सेज चुनने से पहले नए अप्लायन्सेज के लिए किचन की लम्बाई-चौड़ाई अच्छी तरह नाप लें

2 min read
Feb 26, 2018
kitchen appliances

आपके घर के लिए किचन अप्लायन्सेज चुनना एक बेहतरीन अनुभव होना चाहिए, क्योंकि ये न केवल आपकी रसोई की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी जीवनशैली की जरूरतों को भी पूरा करते हैं।

किचन अप्लायन्सेज चुनने से पहले नए अप्लायन्सेज के लिए किचन की लम्बाई-चौड़ाई अच्छी तरह नाप लें, क्योंकि आजकल अप्लायन्सेज हर शेप, साइज और स्टाइल में उपलब्ध हैं। अगर खरीदने के बाद ये अप्लायन्सेज आपकी रसोई में फिट न हों तो इससे बुरा निवेश कोई और नहीं होगा। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं! हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट मेकर, ओटीजी या मल्टीकुकर खरीदने जा रहे हैं तो पहले कुछ बिन्दुओं पर ध्यान दें...

ये भी पढ़ें

मोटिवेशन : कबाड से बनाई कूड़ा उठाने की गाड़ी बनाई, अब जापान में देंगे ट्रेनिंग

अपनी जरूरत को जानें

शेफ की किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले अप्लायन्सेज बेहद लोकप्रिय हो सकते हैं, लेकिन ये बहुत महंगे भी होते हैं। अपनी जीवनशैली पर विचार करें और उसके बाद ही फैसला लें कि कौनसा उपकरण आपके लिए उपयुक्त होगा।

जगह को जानें

मेजरिंग टेप लेकर किचन की लम्बाई-चौड़ाई अच्छी तरह नाप लें। इसके बाद निर्धारित करें कि आपके पास कौनसे अप्लयान्स के लिए कितनी जगह है। आखिर आपको आधुनिक ही नहीं, बल्कि बड़े साइज का राइस कुकर खरीदना है, जो किचन में कम से कम जगह में फिट हो जाए। स्मार्ट और स्लीक कुकर इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा।

अपने बजट को जानें

अप्लायन्स खरीदने से पहले तय कर लें कि आपका बजट क्या है और आप उस पर कितना पैसा खर्च करना चाहते हैं। एक ही अप्लायन्स अलग-अलग ब्राण्ड और फीचर्स के साथ अलग-अलग कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। ऐसे अप्लायन्स की तरफ आकर्षित न हों, जो देखने में अच्छा है लेकिन उसके फीचर्स आपके काम के नहीं हों। अपने बजट पर बने रहें।

अप्लायन्स कितना टिकाऊ

ज्यादातर अप्लायन्स एक दशक या इससे भी ज्यादा समय तक चलते हैं, ऐसे में सुनिश्चित कर लें कि आपका अप्लायन्स लम्बे समय तक आपका साथ निभाए। कभी-कभी ऐसे अप्लायन्स की तलाश में आपको ज्यादा समय लग जाता है, लेकिन बार-बार मरम्मत की परेशानी से बच सकेंगी और पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

रख-रखाव एक बड़ी चुनौती है

मैन्युफैक्चरर के दावों के बावजूद किचन के ज्यादातर उपकरणों को साफ रखना, उनका रख-रखाव करना एक बड़ी चुनौती होती है। मान लीजिए आपने नया फूड प्रोसेसर खरीदा है, इसके ब्लेड्स, कैचर्स और सक्शन आदि के साथ इसकी साफ-सफाई की चिंता आपको हमेशा सताएगी। अगर आप बिना सोचे समझे अप्लायन्स खरीद लें तो हो सकता है कि आपके महंगे उपकरण रसोई के बजाए गैराज की शोभा बढ़ा रहे हों। एक अच्छी होममेकर वह है, जो सोच-समझकर रसोई की जरूरत को ध्यान में रखते हुए किचन अप्लायन्स खरीदे।

गुणवत्ता पर ध्यान दें

कुछ अप्लायन्स देखने में ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं। हो सकता है कि किसी अप्लायन्स में पारम्परिक डायल के बजाए आधुनिक टचस्क्रीन हो। आकर्षक फिनिश, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन सेटिंग को देखकर आपको ऐसा लग सकता है कि अप्लान्यस की गुणवत्ता भी बेहतरीन है। लेकिन ये फीचर्स किसी अप्लायन्स की गुणवत्ता का माप नहीं होते।

...कितना ऊर्जा प्रभावी है

अप्लायन्स के प्राइस टैग यानी कीमत के अलावा भी बहुत सी चीजें मायने रखती हैं। अगर आप ऊर्जा प्रभावी अप्लायन्स खरीदेंगे तो लम्बी दौड़ में ज्यादा बचत कर सकेंगे। इसलिए ऊर्जा प्रभावी अप्लायन्स हमेशा फायदे का सौदा होगा। हमें फीचर्स के साथ-साथ फंक्शन्स पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें

ट्रैंड कर रही हैं चैक्स पैंट्स, ऐसे करें कैरी
Also Read
View All