
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न (Amazon) जल्द ही अपनी कंपनी के करीब 10 हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने वाला है, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले ही सामने आई है। अमेज़न की तरफ से किया जा रहा यह ले-ऑफ एक बारे में कंपनी द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा लेऑफ है। ट्विटर और मेटा के विपरीत अमेज़न ने निकालने से पहले अपने कर्मचारियों को किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया है। हालांकि इन कर्मचारियों को एक सुविधा दी जा रही है।
क्या सुविधा दी जा रही है?
अमेज़न के कर्मचारियों को काम से निकलने से पहले किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने जहाँ पहले से ही अपने स्टाफ को इस बारे में सूचित कर दिया था, वहीँ अमेज़न के सीईओ एंडी जेस्सी ने अपने स्टाफ को इस बारे में पहले से सूचित नहीं किया था। हालांकि कंपनी के डिवाइसेज़ चीफ दावे लिम्प से बुधवार को अपनी पूरी टीम को इस बारे में एक नोट लिखते हुए जानकारी दी। साथ ही इन कर्मचारियों को पृथक्करण भुगतान भी ऑफर किया जा रहा है।