29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Twitter को मैनेज करने के लिए Elon Musk कर रहे है नए मैनेजर की तलाश, वजह जुड़ी हुई है Tesla से

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क अब इस प्लेटफॉर्म को मैनेज करने के लिए एक नए मैनेजर की तलाश में जुट गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Nov 2022, 12:04 PM IST

elon_musk_to_find_a_new_leader_for_twitter.jpg

Elon Musk's new plan for Twitter

एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। मस्क का ट्विटर टेकओवर 14 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसे पूरा होते-होते 27 अक्टूबर तक का समय लग गया। इसके बाद से ही मस्क का ज़्यादातर समय ट्विटर के इर्द-गिर्द ही बीतता है। मस्क के मालिक बनते ही ट्विटर से अब करीब 3,700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीँ वैरिफिकेशन ब्लू चेकमार्क के सब्सक्रिप्शन के लिए भी 8 डॉलर प्रति महीने की कीमत निर्धारित कर दी। पर अब ऐसा लगता है कि मस्क का ट्विटर को दिया जाने वाला समय जल्द ही घट सकता है।


ढूंढ रहे है नया मैनेजर


दरअसल मस्क ट्विटर के लिए एक नए मैनेजर की तलाश में है। इसकी वजह है मस्क की ट्विटर से बाहर की ज़िम्मेदारियाँ। मस्क इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेस रिसर्च संस्थान स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक भी है। इन दोनों कंपनियों के फाउंडर मस्क ही है। ट्विटर को ज़्यादा समय देने की वजह से मस्क अपनी दूसरी कंपनियों को ज़रुरत के मुताबिक समय नहीं दे पा रहे है।

हाल ही में डेलावेयर राज्य के एक कोर्ट में एक दावे के खिलाफ मस्क ने गवाही दी थी। टेस्ला में उनके 56 बिलियन डॉलर पैकेज के खिलाफ याचिका पर बयान देते हुए उन्होंने बताया कि यह फैसला टेस्ला के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा लिया गया है। पर टेस्ला के इन्वेस्टर्स मस्क के ट्विटर को ज़्यादा समय देने के विषय में चिंतित हैं। ऐसे में मस्क ने अपने बयान में यह भी जानकारी दी कि ट्विटर को सही तरीके से मैनेज करने के लिए वह एक नए मैनेजर की तलाश कर रहे है। यह काम इसी हफ्ते पूरा किया जा सकता है।

मस्क के अनुसार इसके बाद ट्विटर को दिया जाने वाला उनका समय कम हो जाएगा और नए मैनेजर की नियुक्ति के बाद मस्क अपनी दूसरी कंपनियों को भी सही से समय दे पाएंगे।


यह भी पढ़ें- पहले कभी नहीं किया था ट्विटर में काम, मज़ाकिया फोटो वायरल होने पर Elon Musk ने 'फिर से' रखा नौकरी पर