6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले कभी नहीं किया था ट्विटर में काम, मज़ाकिया फोटो वायरल होने पर Elon Musk ने ‘फिर से’ रखा नौकरी पर

एलन मस्क ने ऐसे दो लोगों को ट्विटर में 'फिर से' काम पर रख लिया है, जिन्होंने पहले कभी भी कंपनी में काम नहीं किया है। इसके पीछे एक मज़ेदार कहानी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2022, 1:47 PM IST

elon_musk_welcomes_back_ligma_and_johnson_1.jpg

Elon Musk 'rehires' Ligma & Johnson

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में है। इसका कारण है दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) का इसे खरीदना। मस्क का ट्विटर टेकओवर इसी साल 14 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसे पूरा होते-होते 27 अक्टूबर तक का समय लग गया। इसके बाद से ही मस्क ने ट्विटर के बारे में कई बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए, जिनमें से कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाना भी एक है। पर हाल ही में मस्क ने दो ऐसे लोगों को ट्विटर में 'फिर से' काम पर रख लिया है, जिन्होंने पहले कभी कंपनी में काम नहीं किया है।


क्या है माजरा?

दरअसल मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद कंपनी के कई कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया। मस्क द्वारा कर्मचारियों की इस छंटनी का सिलसिला जब शुरू हुआ, तो राहुल लिग्मा (Rahul Ligma) और डैनियल जॉनसन (Daniel Johnson) नाम के दो व्यक्तियों की नौकरी छूटने के बाद अपना सामान ट्विटर ऑफिस से बाहर ले जाते हुए फोटो वायरल हो गई। बाद में पता चला कि इन दोनों लोगों ने इससे पहले कभी भी ट्विटर में काम नहीं किया था और दोनों ने यह सब कुछ सिर्फ मज़ाक में किया था।


यह भी पढ़ें- Elon Musk इस महीने फिर से लॉन्च करेंगे Twitter ब्लू चेकमार्क सब्सक्रिप्शन, भारत के बारे में कही बड़ी बात

'फिर से' रखा काम पर

मस्क ने हाल ही में लिग्मा और जॉनसन को 'फिर से' काम पर रख लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी। इन दोनों की मज़ाकिया फोटो वायरल होने के बाद से ही इनकी बहुत चर्चा हुई। यह देखते हुए ही मस्क ने इन्हें ट्विटर में 'वेलकम बैक' किया। हालांकि इन दोनों ने पहले ट्विटर में कभी काम नहीं किया है, पर मस्क ने भी इस बारे में मज़ाक करते हुए कहा, "जब मैं गलत होता हूँ, तो इसे स्वीकार करना बहुत ही अहम है और इन्हें नौकरी से निकालना सच में मेरी सबसे बड़ी गलतियों में से एक था।"


यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध के कैदियों को दी जा रही हैं यातनाएं, यूएन जाँचकर्ताओं का दावा