6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elon Musk इस महीने फिर से लॉन्च करेंगे Twitter ब्लू चेकमार्क सब्सक्रिप्शन, भारत के बारे में कही बड़ी बात

ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने वैरिफिकेशन के लिए ब्लू चेकमार्क सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की थी, पर कुछ दिन पहले इसे बंद कर दिया गया था। अब मस्क इस सब्सक्रिप्शन सर्विस को एक बार फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2022, 12:06 PM IST

elon-musk-twitter.jpg

Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को टेकओवर करने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2022 को पूरी हो गई थी। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक मस्क ने ट्विटर को खरीदते ही कंपनी के कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता तो दिखाया ही, पर एक ऐसी सर्विस भी शुरू कर दी, जिसकी हर तरफ चर्चा शुरू हो गई। दरअसल यह सर्विस ट्विटर पर वैरिफिकेशन ब्लू चेकमार्क के सब्सक्रिप्शन से संबंधित थी, जिसके लिए यूज़र्स को हर महीने 8 डॉलर चुकाने पड़ेंगे। हालांकि मस्क ने कुछ दिन पहले ही इस सर्विस को बंद कर दिया था। पर अब इस सर्विस को फिर से लॉन्च करने की तैयारी है।


कब होगी फिर से लॉन्च?

मस्क ट्विटर पर वैरिफिकेशन ब्लू चेकमार्क सब्सक्रिप्शन की सर्विस 29 नवंबर का फिर से लॉन्च करने वाले है। मस्क ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। बता दे कि मस्क ने 44 बिल्लियां डॉलर में ट्विटर को खरीदा है और सब्सक्रिप्शन आधारित रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए इस सर्विस को शुरू किया गया है।


यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध के कैदियों को दी जा रही हैं यातनाएं, यूएन जाँचकर्ताओं का दावा

भारत के बारे में कही बड़ी बात

मस्क ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भारत के बारे में भी एक बड़ी बात कही। एक यूज़र के ट्वीट का जवाब देते हुए मस्क ने कहा, "भारत में ट्विटर बहुत धीमा चलता है। इसके अलावा इंडोनेशिया और कई अन्य देशों में भी ट्विटर बहुत धीमा चलता है। यह एक दावा नहीं, बल्कि एक तथ्य है। होमलाइन ट्वीट्स को रिफ्रेश होने में 10-15 सेकंड्स का समय लगना आम बात है। पर कई बार यह बिलकुल काम नहीं करता, खास तौर पर एंड्रॉयड फोन्स पर। ऐसे में सिर्फ एक प्रश्न बनता है कि बैंडविड्थ/लेटेंसी/ऐप की वजह से कितनी देर लगती है।"


यह भी पढ़ें- G20 Summit 2022: शांति-वार्ता की यूक्रेनी शर्तों को रूस के विदेश मंत्री ने बताया बेतुकी