गल्फ (Gulf) में एक जहाज पर धमाके का मामला सामने आया है। यह जहाज तेल लेकर जा रहा था और इस पर मार्शल आइलैंड्स (Marshall Islands) का झंडा लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार कतर (Qatar) के मदीनात अश शमाल से करीब 50 समुद्री मील उत्तर में, 74,998 DWT वाले एमटी वेलोस सैफायर (MT Velos Sapphire) जहाज पर एक हमले की वजह से धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि जहाज बहरीन (Bahrain) जा रहा था।