6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ से जा टकराई स्कूल बस, फ्रांस में 2 बच्चों की मौत और 16 घायल

Bus Accident In France: फ्रांस में आज एक बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वो स्कूल बस थी। इस बस एक्सीडेंट में अब तक 2 बच्चों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Nov 2026, 4:12 PM IST

Accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स की वजह से मारे जाते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज, शुक्रवार, 6 नवंबर को फ्रांस (France) में सामने आया। यह बस एक्सीडेंट ऐन विभाग में लेंट के पास D22 सड़क पर हुई, जब एक स्कूल बस पेड़ से जा टकराई।

2 बच्चों की मौत

शुरुआती जानकारी के अनुसार फ्रांस में आज हुए इस बस एक्सीडेंट में 2 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

16 लोग घायल

फ्रांस में आज हुए इस बस एक्सीडेंट में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से 3 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और 13 अन्य घायलों को मामूली चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति समान्य बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के मेयर यवेस क्रिस्टिन (Yves Cristin) ने मीडिया को बताया कि बस में लगभग 70 लोग सवार थे। तभी वो सड़क से उतर गई और एक छोटी खाई में एक पेड़ से जा टकराई। हालांकि बस सड़क से किस वजह से उत्तरी और उसकी पेड़ से कैसे टक्कर हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

फ्रांस में बढ़ रहे हैं रोड एक्सीडेंट्स के मामले

फ्रांस में रोड एक्सीडेंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। फ्रांस में सबसे ज़्यादा रोड एक्सीडेंट्स में बस एक्सीडेंट्स के मामले ही देखने को मिलते हैं। लापरवाही से ड्राइव करना, ओवरस्पीडिंग करना, यातायात नियमों की अनदेखी करना, गकत तरीके से ओवरटेक करना कुछ ऐसी मुख्य वजहें हैं जिनकी वजह से सबसे ज़्यादा रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। इन रोड एक्सीडेंट्स की वजह से हर साल फ्रांस में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल हो जाते हैं।