विदेश

बलूच उग्रवादियों ने 32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया

पाकिस्तान में बलूच उग्रवादियों की सेना और सरकार के खिलाफ जंग जारी है। इन उग्रवादियों ने सेना पर हमला करते हुए 32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2025, 1:10 PM IST
Baloch militants
Baloch militants

बलूचिस्तान (Balochistan) में मानवाधिकार कार्यकर्ता महंरग बलोच की गिरफ्तारी के बाद अब बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग कर रहे संगठन 'करो या मरो' पर उतारु दिख रहे हैं। क्वेटा तक बलूचों के लॉन्ग मार्च को रोकने में जद्दोजहद कर रहे पाकिस्तान के पंजाब परस्त प्रशासन को अब इन बलूच उग्रवादियों ने एक और झटका दिया है। बलूच उग्रवादी (Baloch Militants) अक्सर ही पाकिस्तान (Pakistan) की सेना पर हमला करते रहते हैं और एक बार फिर ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है।

32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया

बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए जंग लड़ने वाले एक समूह बलूच राजी आजोई संगर (बीआरएएस) ने बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटों में एक साथ 72 हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। बीआरएस ने कहा है कि उनके लड़ाकों ने इन हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।

40 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल

बलूच उग्रवादियों के इन हमलों में 40 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। इन सैनिकों को सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ इनका इलाज चल रहा है। कुछ सैनिकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हमलों में पाकिस्तानी सेना की 14 गाड़ियों को नष्ट करने की भी बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: क्यों आते हैं भूकंप और कैसे मचाते हैं तबाही? जानिए डिटेल्स

कई राजमार्गों पर कब्ज़ा

बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि संगठन की ओर से इन हमलों में पाकिस्तान की सेना, सुरक्षा जवानों, पुलिस चौकियों, सरकारी दफ्तरों, खुफिया एजेंसियों और आर्थिक संपत्तियों को निशाना बनाकर हमले किए गए। बीआरएएस प्रवक्ता ने कहा है कि उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के 30 से ज़्यादा प्रमुख स्थानों के राजमार्गों पर कब्ज़ा कर लिया है। गौरतलब है कि बलूच विद्रोहियों ने तुर्बत शहर पर भी कब्ज़े का दावा किया है। वहीं, क्वेटा से कराची जाने वाले रास्ते पर भी अब बलूच उग्रवदियों का नियंत्रण है।

यह भी पढ़ें- पुतिन करीब 4 साल बाद आएंगे भारत, बेहद अहम होगा रूसी राष्ट्रपति का दौरा

Updated on:
31 Mar 2025, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
इजरायल में चुनाव से 3 दिन पहले नेतन्याहू के खिलाफ क्यों फूटा गुस्सा? तेल अवीव में जुटे हजारों प्रदर्शनकारी

यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड बहाल: मस्क ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप, जेलेंस्की बोले- मोर्चे पर लौटी ताकत

‘हमलावर ने दो मीटर दूर से मुझ पर चलाई गोली’, जॉर्डन के चर्च में गोलीबारी का मामला, चश्मदीद ने बताई खौफनाक कहानी

Riyadh Airport: हूती हमलों के दावों के बीच बड़ा फैसला! रियाद एयरपोर्ट के दो टर्मिनल फिर खुलेंगे, जानें नई व्यवस्था

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार