विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जताया अपना इरादा….

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में एक बड़ा बयान देते हुए अपना इरादा साफ कर दिया है। क्या है इस मामले में जिनपिंग का इरादा? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Volodymyr Zelenskyy, Xi Jinping and Vladimir Putin

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 2 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। 24 फरवरी, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। पुतिन इस युद्ध के ज़रिए यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्ज़ा करना चाहते थे लेकिन अभी तक ऐसा कर नहीं पाए हैं। रूस ने यूक्रेन के छोटे से हिस्से पर तो कब्ज़ा किया है, पर पूरी तरह नहीं। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। पर इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और अपने देश के कई हिस्सों से उनके कब्ज़े को हटा भी चुकी है। इससे रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी भी युद्ध जारी है। इसी बीच चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने इस युद्ध के बारे में अपना इरादा साफ कर दिया है।

जिनपिंग चाहते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत

जिनपिंग ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। जिनपिंग ने कहा है कि उनका इरादा रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने का है। दुनियाभर में इस युद्ध के अंत की मांग काफी समय से उठ रही है और चीन के राष्ट्रपति ने भी इस युद्ध को खत्म कराने की इच्छा जताई है।

Also Read
View All