18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूडान में खाने का संकट हुआ गंभीर, 2.56 करोड़ लोग परेशान

Sudan Facing Food Insecurity: सूडान में एक साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस वजह से देश में काफी बुरे हालात हो गए हैं। सूडान में चल रही जंग की वजह से खाने का संकट काफी गंभीर हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Food insecurity in Sudan

Food insecurity in Sudan

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच पिछले साल 15 अप्रैल को युद्ध शुरू हुआ था। अभी भी युद्ध खत्म नहीं हुआ है। रह-रहकर सूडान में हिंसा भड़कती रहती है। इस जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोगों ने अपना घर गंवाया और विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है।

2.56 करोड़ लोगों कर रहे हैं खाने के गंभीर संकट का सामना

सूडान में चल रही हिंसा की वजह से खाने का संकट काफी गंभीर हो गया है। लोगों को पर्याप्त खाना मिलना मुश्किल हो रहा है। आज ही सामने आई यूएन की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में 2.56 करोड़ लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। यह आंकड़ा सूडान की कुल जनसंख्या का आधे से भी ज़्यादा है और काफी चिंतनीय भी है।


कई परेशानियों से जूझ रहे हैं लोग

सूडान में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच चल रही जंग की कीमत देश की जनता को चुकानी पड़ रही है। लोग कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। खाने के संकट के अलावा पानी की समस्या, चिकित्सीय सुविधा में कमी, साफ-सफाई का अभाव और दूसरी कई परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में मौसम की मार, 14 लोगों की मौत