विदेश

नाव के झील में पलटने से 87 लोगों की मौत

DR Congo Ferry Sinking Incident: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक नाव के झील में पलटने से अब तक 87 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Ferry sinks in DR Congo
Ferry sinks in DR Congo

समय-समय पर लोगों से भरी नावॉं के पलटने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला हाल ही में सामने आया है। यह मामला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) का है, जहाँ गुरुवार को एक नाव डूब गई। जानकारी के अनुसार लोगों से भरी नाव दक्षिण किवू प्रांत के मिनोवा शहर से आ रही थी। गुरुवार को यह नाव उत्तरी किवू प्रांत की राजधानी गोमा के पास, किटुकु बंदरगाह के पास किवू झील में पलट गई।

अब तक 87 लोगों की मौत

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की किवू झील में नाव के पलटने से अब क 87 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार नाव में करीब 400 लोग सवार थे।

78 लोग अभी भी लापता

इस हादसे के बाद 78 लोग अभी भी लापता हैं। प्रांतीय सरकार के अनुसार बचाव टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

बचाव टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कई लोग शायद ही ज़िंदा बचे। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

किस वजह से पलटी नाव?

नाव में काफी ज़्यादा लोग सवार थे, जिससे उसका वज़न काफी ज़्यादा हो गया था। ऐसे में नाव पानी की एक तेज़ लहर को नहीं झेल पाई और पलट गई।

यह भी पढ़ें- इज़रायली हमलों से लेबनान में अब तक 1,974 लोगों की हुई मौत

Updated on:
04 Oct 2024 02:59 pm
Published on:
04 Oct 2024 02:58 pm