US President: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के बीच चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है।
US President: अमेरिका के अब तक के इतिहास को देखते हुए एक सवाल चर्चा में है कि क्या अमेरिका के लोग किसी महिला को राष्ट्रपति के रूप में देखना पसंद नहीं करते ? संभव है कि कुछ लोग ऐसा सोचते हों,मगर ऐसे लोगों की भी अच्छी खासी तादाद है जो किसी महिला को राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। अतीत की बात करें तो किसी देश की पहली महिला निर्वाचित राष्ट्रपति आइसलैंड की विगदिस फिनबोगादोतिर थीं, जिन्होंने 1980 के राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ तीन बाद के चुनावों में भी जीत हासिल की, कुल 16 वर्षों तक पद पर रहीं, जो उन्हें इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली गैर-वंशानुगत महिला राज्य प्रमुख बनाता है। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव ( US presidential election) हैं और इस चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार भारतवंशी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ( kamala Harris) और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) बहुत जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं।
विगदिस फिनबोगादोतिर (आइसलैंड) - पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति (1980-1996)
चंद्रिका कुमारतुंगा (श्रीलंका) - राष्ट्रपति (1994-2000)
वियोलेटा चमोरो (निकारागुआ) - राष्ट्रपति (1990-1997)
मैरी रॉबिन्सन (आयरलैंड) - राष्ट्रपति (1990-1997)
एलिजाबेथ डॉब्लिंग (न्यूजीलैंड) - कार्यवाहक राष्ट्रपति (1990)
पैट्रीशिया दुली (पाराग्वे) - राष्ट्रपति (2012-2013)
सिरिमावो बांधारनायके (श्रीलंका) - पहली महिला प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति (1960-1977)
अंजेला मर्केल (जर्मनी) - चांसलर (2005-2021, जबकि राष्ट्रपति नहीं, फिर भी एक प्रमुख नेता)
लॉरेन बोकस (जॉर्जिया) - राष्ट्रपति (2021-2023)
द्रौपदी मुर्मू (भारत) - वर्तमान राष्ट्रपति (2022-)
इधर द्रौपदी मुर्मू भारत की पंद्रहवीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी रह चुकी हैं और भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। इसी तरह वियोलेटा चमोरो निकारागुआ, चंद्रिकाकुमार तुंगा श्रीलंका और मैरी रॉबिन्सन आयरलैंड की राष्ट्रपति रहीं। बहरहाल जबकि पूरी दुनिया में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जहां महिलाओं को राष्ट्रपति बनाया गया है। अमेरिका के मतदाताओं को इस बारे में सोचना चाहिए। हालांकि एक सर्वे में दावा किया गया है कि कमला हैरिस को वर्तमान में मिल रहे व्यापक समर्थन के कारण वे राष्ट्रपति बन सकती हैं।