विदेश

जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 तीव्रता

Japan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। पर कुछ जगहों पर समय-समय पर भूकंप आते हैं। ऐसे ही जापान में आज एक बार फिर भूकंप आया है।

2 min read
earthquake_scale.jpg
Earthquake in Guam

दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप आ रहे हैं। एक दिन में कई भूकंप आ रहे हैं और दुनियाभर में ही भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ जगहों पर समय-समय पर भूकंप आते हैं और इनमें जापान (Japan) भी शामिल है। आज, बुधवार, 13 मार्च को आए भूकंपों में जापान में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता रही। यह भूकंप इसेन (Isen) से 85 किलोमीटर ईस्ट में आया । भारतीय समयानुसार जापान में यह भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 25.4 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस

जापान में आज आए इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका महसूस हुआ। इससे कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे।

नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। घरों और इमारतों को झटके ज़रूर लगे, पर नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, 2,486 करोड़ की सैन्य सहायता का किया ऐलान

Published on:
13 Mar 2024 02:37 pm