विदेश

Earthquake: ताइवान में भूकंप से कांपी धरती, लोग भागे घरों से बाहर

Taiwan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज ताइवान में भूकंप से धरती कांप उठी।

2 min read

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं। आज, सोमवार, 2 सितंबर को आए भूकंपों में ताइवान (Taiwan) में आया भूकंप भी शामिल है, जिससे धरती कांप गई। यह भूकंप हुलिएन सिटी (Hualien City) से 11 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। ताइवान में आए इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 56 मिनट रहा। ताइवान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही गहराई?

ताइवान में आज आए इस भूकंप की गहराई 28.7 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।


झटका हुआ महसूस, घरों से बाहर भागे लोग

ताइवान में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में झटका महसूस हुआ। इससे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- चीन की चालाकी जारी, ताइवान के पास दिखे 18 चाइनीज़ फाइटर जेट्स और 8 वॉर-शिप्स

Also Read
View All

अगली खबर