विदेश

Earthquake: बैलेनी आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

Balleny Islands Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं और वो भी काफी ज़्यादा। आज बैलेनी आइलैंड्स पर भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
earthquake

भूकंप के मामले दुनियाभर में ही लगातार देखने को मिल रहे हैं और इनमें इजाफा भी हो रहा है। दुनिया में कहीं न कहीं, हर दिन कई भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, सोमवार, 1 जुलाई को आए भूकंपों में बैलेनी आइलैंड्स (Balleny Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार आज सुबह 8 बजकर 08 मिनट पर बैलेनी आइलैंड्स पर भूकंप आया। बैलेनी आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही बैलेनी आइलैंड्स पर आए भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार बैलेनी आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान

बैलेनी आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- तुर्की में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत और 63 घायल

Updated on:
01 Jul 2024 02:07 pm
Published on:
01 Jul 2024 02:07 pm