विदेश

Earthquake: जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Japan Earthquake: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। आज जापान में भूकंप आया।
less than 1 minute read
earthquake_logo.jpg

दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं। कहीं न कहीं, रोज़ ही भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और इन मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। आज, शुक्रवार, 13 सितंबर को आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। जापान में यह भूकंप इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर आया। भारतीय समयानुसार जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 21 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- म्यांमार में फिर आई बाढ़, 17 लोगों की मौत

Updated on:
13 Sept 2024 10:56 am
Published on:
13 Sept 2024 10:56 am