विदेश

इंडोनेशिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं। आज इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया।
less than 1 minute read
earthquake_richter_scale.jpg
Earthquake in japan

दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा भी हो रहा है। कई देशों में तो अक्सर ही भूकंप के मामले देखने को मिलते आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) उन्हीं देशों में से एक है। आज, बुधवार, 24 जनवरी को इंडोनेशिया में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। इंडोनेशिया में आज भूकंप का एक और मामला सामने आया। यह भूकंप तुआल (Tual) शहर से 299 किलोमीटर वेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 132.4 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ कोई नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई ज़्यादा होने से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंता की बात है भूकंप के मामलों में वृद्धि

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- हंगरी के पीएम ने स्वीडिश पीएम को भेजा न्यौता, नाटो मेंबरशिप पर होगी चर्चा

Published on:
24 Jan 2024 12:46 pm