
वेनेज़ुएला (Venezuela) में आज बैक-टू-बैक भूकंपों (Earthquakes) ने भारी तबाही मचा दी। पहला भूकंप सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इस भूकंप की गहराई 21.9 किलोमीटर रही। दूसरा भूकंप युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 रही। इन भूकंपों की वजह से न सिर्फ प्रभावित इलाकों में, बल्कि आसपास के इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है। कई घर-इमारतें तबाह हो गए। राजधानी काराकस (Caracas) भी भी काफी नुकसान हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इसी बीच अल साल्वाडोर (Al Salvador) वेनेज़ुएला की मदद के लिए आगे आया है। अल साल्वाडोर ने बैक-टू-बैक भूकंपों की मार झेल रहे वेनेज़ुएला की मदद के लिए 300 बचावकर्मी और 50 टन राहत सामग्री भेजने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा मैक्सिको (Mexico) ने भी इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
वेनेज़ुएला में बैक-टू-बैक भूकंपों के बाद देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodriguez) ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। देश को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज़ ने यह घोषणा की। स्कूल-कॉलेज फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रेलवे सेवाओं को रोक दिया गया है। भूकंपों के बाद बड़ी तादाद में लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए हैं। रोड्रिगेज़ ने लोगों से घरों के बाहर रहने और एम्बुलेंस के लिए रास्ता देने की अपील की है। नुकसान की वजह से काराकस एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।
भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। कई घर-इमारतें मलबे में तब्दील हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। देशभर में हाहाकार मचा हुआ है और लोग काफी चिंतित हैं।