9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेनेज़ुएला में बैक-टू-बैक 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने मचाई तबाही…हज़ारों की मौत की आशंका, जापान में भी भूकंप से कांपी धरती

Earthquakes In Venezuela-Japan: वेनेज़ुएला में आज बैक-टू-बैक भूकंपों से हाहाकार मच गया। भूकंपों की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद जापान में भी भूकंप की वजह से धरती कांप उठी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 25, 2026

Earthquakes in Venezuela

वेनेज़ुएला में भूकंपों ने मचाई तबाही (Photo - Washington Post)

दुनियाभर में भूकंपों (Earthquakes) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज भारतीय समयानुसा गुरुवार, 25 जून (लोकल समयानुसार 24 जून) को वेनेज़ुएला (Venezuela) में बैक-टू-बैक भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। पहला भूकंप सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इस भूकंप की गहराई 21.9 किलोमीटर रही। दूसरा भूकंप युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 रही। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने दोनों भूकंपों की पुष्टि की।

हज़ारों लोगों की मौत की आशंका

वेनेज़ुएला में आज आए इन भूकंपों की वजह से कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन हज़ारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बड़ी संख्या में लोग इन भूकंपों की वजह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कई घर-इमारतें ध्वस्त

वेनेज़ुएला में बैक-टू-बैक भूकंपों का असर प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस हुआ। भूकंपों से घबराकर लोग चीखते-चिल्लाते हुए अपने घरों से बाहर भागे। भूकंपों की वजह से कई घर और इमारतें ध्वस्त हो गए और मलबे में बदल गए। लगातार आए भूकंपों की वजह से देश की राजधानी काराकस (Caracas) में भी काफी नुकसान हुआ। इन भूकंपों का असर वेनेज़ुएला के पड़ोसी देश कोलंबिया (Colombia) में भी महसूस हुआ।

सुनामी की चेतावनी जारी

दोनों भूकंपों के बाद वेनेज़ुएला में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक की रेंज में स्थित तटीय क्षेत्रों में सुनामी का खतरा है।

जापान में भी भूकंप से कांप उठी धरती

वेनेज़ुएला के बाद जापान में भी भूकंप से धरती कांप उठी। जापान (Japan) में आज भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 4 बजे कुजी (Kuji) शहर से 35 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9 रही। इस भूकंप की गहराई 51.7 किलोमीटर रही। भूकंप की वजह से कई लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर भागने के लिए मजबूर हो गए। कुछ घरों और इमारतों को भूकंप की वजह से भी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के मारे जाने की खबर नहीं आई है।