13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका ने वेनेज़ुएला में की एयरस्ट्राइक, 5 मिलियन के इनामी गैंग लीडर को मार गिराया

US Airstrike In Venezuela: अमेरिका ने वेनेज़ुएला में एयरस्ट्राइक करते हुए एक खूंखार गैंग लीडर को मार गिराया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस एयरस्ट्राइक का वीडियो भी शेयर किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 13, 2026

US airstrike in Venezuela

अमेरिका ने वेनेज़ुएला में की एयरस्ट्राइक (Photo - Donald Trump's social media)

अमेरिका (United States of America) ने वेनेज़ुएला (Venezuela) में एयरस्ट्राइक कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर उनकी सेना ने इस एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया। इस एयरस्ट्राइक में ट्रेन डी अरागुआ (Tren De Aragua) गैंग के लीडर हेक्टर रुस्टनफोर्ड गरेरो फ्लोरेस उर्फ ​​नीनो गरेरो (Héctor Rusthenford Guerrero Flores alias Niño Guerrero) की मौत हो गई है।

ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे आदेश पर अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड यूनिट ने ट्रेन डी अरागुआ के कुख्यात लीडर नीनो गररो को खत्म करने के लिए एक तेज़ और घातक हमला किया। यह संगठन दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है। मेरे सत्ता में लौटने से पहले जो बाइडन ने हमारी दक्षिणी सीमा को लाखों गैर-कानूनी अपराधियों के लिए खोल दिया था और इस विदेशी गैंग को अमेरिकी नागरिकों के साथ बलात्कार करने, उन्हें अपंग बनाने और उनकी हत्या करने की खुली छूट दे दी थी। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मैंने इन दरिंदों को हमारे देश से बाहर निकालने और उनके हाथों मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने का वादा किया था। इनमें 12 साल की मासूम जोसलिन नुंगारे, 22 साल की लेकेन रेली और अनगिनत अन्य बेगुनाह लोग शामिल थे।"

ट्रेन डी अरागुआ के आतंकियों के लिए नहीं बचा कोई सुरक्षित ठिकाना

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "इस कार्रवाई से अमेरिकी सेना ने उनके, उनके परिवारों और उनके चाहने वालों के लिए बदला लिया है। अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही मैंने ट्रेन डी अरागुआ को विदेशी आतंकी संगठन घोषित करने, हज़ारों बुरे अपराधियों को देश से बाहर निकालने और उन कार्टेल के खिलाफ जंग छेड़ने का अपना वादा पूरा किया, जो लंबे समय से हमारे नागरिकों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे, जबकि कमज़ोर नेताओं ने अमेरिका को बेबस और रक्षात्मक स्थिति में छोड़ दिया था। यह कार्रवाई वेनेज़ुएला में हमारे दोस्तों के साथ मिलकर की गई, जिनके साथ हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि ट्रेन डी अरागुआ के आतंकियों के लिए अब वेनेज़ुएला या कहीं और कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मेरी लीडरशिप में हम इन बेरहम हत्यारों और ड्रग माफियाओं को कभी भी और कहीं भी ढूंढ निकालेंगे और उन्हें नरक की उन गहराइयों में भेज देंगे, जहाँ जाने के वो हकदार हैं।"

5 मिलियन का इनामी गैंग लीडर था गरेरो

ट्रेन डी अरागुआ गैंग का लीडर गरेरो अमेरिका में एक वॉन्टेड अपराधी था। उसके ऊपर 5 मिलियन डॉलर (करीब 47 करोड़ रूपए) का इनाम था।