विदेश

यूरोपीय संघ ने अमेरिका को दिखाई आंख, रूस पर थोपे नए प्रतिबंध, ट्रंप के प्रस्ताव को कहा ‘ना’! 

Russia Ukraine War: यूरोपीय अधिकारियों ने अमेरिका के किसी भी प्रस्ताव को ना मानने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने सभी यूरोपीय देशों से अपील की है यूक्रेन के लिए ज्यादा से ज्यादा समर्थन करें।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2025, 5:40 PM IST
EU impose new sanctions on Russia Donald Trump gave Economy boost
EU impose new sanctions on Russia

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी साल सालगिरह पर यूरोपीय संघ ने रूस को एक बड़ा झटका दिया है। EU ने रूस पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूरोप की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा कि यूरोपीय देशों को यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। क्योंकि इस सप्ताह बेल्जियम में यूक्रेन और अमेरिका के बीच मीटिंग होगी। इससे पहले ही यूरोप (Europe) ने अपना रुख दुनिया के सामने और ज्यादा साफ करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय अधिकारियों ने कहा है कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के साथ बात करने के लिए कैसे राज़ी हो सकते हैं। इतना ही नहीं वे (डोनाल्ड ट्रंप) ये कैसे कह सकते हैं कि यूक्रेन की वजह से ये युद्ध हुआ है। ऐसे में वे अमेरिका के युद्ध खत्म कराने के प्रस्ताव पर राजी नहीं हो सकते।

रूस पर क्या लगा प्रतिबंध 

रिपोर्ट के मुताबिक रूस पर यूरोपीय यूनियन एल्युमीनियम आयात, गेमिंग कंसोल की बिक्री पर बैन लगा दिया है। साथ ही प्रतिबंधों से बचने के लिए इस्तेमाल किए गए 74 तथाकथित छाया बेड़े जहाजों के मालिकों और ऑपरेटरों को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है। 

यूरोपीय संघ आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन में कहा कि यूक्रेन को मार्च में यूरोपीय संघ से 3.5 बिलियन यूरो यानी 3.68 बिलियन डॉलर का नया भुगतान मिलेगा।

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में की अपील

इधर अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से अपील की है कि वो शांतिवार्ता के प्रस्ताव का समर्थन करें। अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों के तैयार किए गए मसौदे पर वोटिंग ना करें। अमेरिका ने अपने इस प्रस्ताव को एक दूरदर्शी प्रस्ताव बताया है। जो इस युद्ध को खत्म करा सकता है।