विदेश

पुलिस की लापरवाही से अमेरिका में गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा

अमेरिका में पुलिस की लापरवाही से जाह्नवी कंडुला नाम की भारतीय छात्रा की मौत हो गई थी। अब इस मामले में जाह्नवी के परिवार को मुआवजा देने का फैसला लिया गया है।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Jaahnavi Kandula (File Photo)

अमेरिका (United States Of America) में 23 साल की भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला (Jaahnavi Kandula) की 23 जनवरी 2023 को पुलिस की लापरवाही से मौत हो गई थी। अमेरिकी राज्य वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के सिएटल (Seattle) शहर में एक पुलिस वाहन की टक्कर से जाह्नवी की मौत हुई थी। वह सिएटल की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी और सड़क पार करते समय पुलिसकर्मी केविन डेव (Kevin Dave) ने तेज़ रफ्तार में जीप चलाते हुए जाह्नवी को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जीप की रफ्तार करीब 119 किलोमीटर/घंटा थी। अब इस मामले में जाह्नवी के परिवार ने मुकदमा दायर किया था, जिसका अब फैसला आ गया है।

ये भी पढ़ें

आरएसएफ ने मस्जिद पर की बमबारी, कुरान पढ़ रहे 2 बच्चों की मौत और 13 घायल

परिवार को मिलेगा 262 करोड़ का मुआवजा

जाह्नवी की मौत के मामले में सिएटल शहर ने उसके परिवार को 29 मिलियन डॉलर (करीब 262 करोड़ रूपए) का मुआवजा देने का ऐलान किया है। सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस (Erika Evans) ने बयान जारी करते हुए कहा, 'जाह्नवी की मौत बेहद दुःखद थी। हमें उम्मीद है कि यह आर्थिक मुआवजा जाह्नवी के परिवार को कुछ हद तक राहत देगा। जाह्नवी की ज़िंदगी मायने रखती थी। जाह्नवी के परिवार, दोस्तों और हमारे समुदाय के लिए जाह्नवी अहम थी।"

केविन पर भी हुई थी कार्रवाई

40 किलोमीटर/घंटा की स्पीड लिमिट होने के बावजूद केविन 119 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से जीप चला था था। वह और एक अन्य पुलिसकर्मी ड्रग ओवरडोज़ कॉल पर जा रहे थे और इसी दौरान केविन ने जाह्नवी को टक्कर मार दी थी। इस वजह से केविन को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था और उस पर 5,000 डॉलर (करीब 4.5 लाख रूपए) का जुर्माना लगाया गया था। इसके आलावा कार में सवार अन्य पुलिसकर्मी डेनियल ऑडरेर (Daniel Auderer), जो यूनियन लीडर भी था, को भी बाद में नौकरी से निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें

अमेरिका पर भड़का रूस, कहा – “भारत को तेल खरीदने से रोकने की कोशिश गलत”

Also Read
View All

अगली खबर