विदेश

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने बरपाया कहर, 3 लोगों की मौत

Afghanistan Flash Floods: अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ की वजह से 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Flash floods in Afghanistan
Flash floods in Afghanistan

कई देशों में इस समय भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अफगानिस्तान में भी भारी बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। अफगानिस्तान में कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से लोग परेशान हैं। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर रहा है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। रविवार रात देश के गजनी प्रांत में दिह याक जिले के शिरबोज गांव में भारी बारिश के कारण अचानक से बाढ़ आ गई।

3 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में दिह याक जिले के शिरबोज गांव में रविवार रात अचानक आई बाढ़ की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला भी थी।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

अचानक आई इस बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फिलहाल 3 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है, लेकिन इस बाढ़ की वजह से कुछ लोग घायल भी हो गए हैं और कुछ लोग लापता। लापता लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- गर्मी से परेशान जापान को जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट



Updated on:
20 Aug 2024 12:39 pm
Published on:
19 Aug 2024 04:58 pm