विदेश

ईद पर भारत के मोस्ट वाॅॅन्टेड दुश्मन हाफिज सईद के करीबी की गोली मारकर हत्या, लश्कर के लिए जुटाता था फंडिंग

Hafiz Saeed Close Aide Killed: ईद पर पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन हाफिज़ सईद के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
less than 1 minute read
Mar 31, 2025
Hafiz Saeed close aide killed in Pakistan
Hafiz Saeed close aide killed in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में समय-समय पर भारत (India) के दुश्मनों की हत्या हो रही है। एक समय पर जो पाकिस्तान आतंकियों के लिए स्वर्ग और बेहद ही सुरक्षित देश माना जाता था, अब वो ही पाकिस्तान आतंकियों और भारत के दुश्मनों के लिए बेहद असुरक्षित हो गया है। पिछले करीब ढाई साल में पाकिस्तान में भारत विरोधी कई आतंकियों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। अब इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। आज, ईद (Eid) के मौके पर भारत के मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed) के करीबी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है।

अब्दुल रहमान का हुआ खात्मा

पाकिस्तान के कराची में अज्ञात हमलावरों ने हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed) के करीबी और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के लिए फंड जुटाने वाले अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार अब्दुल, अहल-ए-सुन्नत वाल जमात का स्थानीय नेता था और कराची में लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंडिंग जुटाकर हाफिज सईद तक पहुंचता था, जिसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था।

यह भी पढ़ें- 3 इडियट्स में आमिर खान की तरह 13 साल के बच्चे ने असल ज़िंदगी में किया कमाल, घर पर ही कराई माँ की डिलीवरी

पिता समेत तीन लोग घायल

अज्ञात हमलावरों ने जब अब्दुल पर हमला किया, उस समय उसके साथ उसके पिता और अन्य लोग भी थे। हमले में अब्दुल के पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के पीछे किसका हाथ?

अब्दुल पर गोलीबारी करने में किसका हाथ था, फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नहीं है। ये अज्ञात हमलावर कौन थे और इन्होने क्यों अब्दुल पर हमला किया, इस बारे में भी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- बलूच उग्रवादियों ने 32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया



Updated on:
31 Mar 2025 08:36 pm
Published on:
31 Mar 2025 03:05 pm