
सांकेतिक तस्वीर। (फोटो- IANS)
3 इडियट्स (3 Idiots) फिल्म ने बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाई थी। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। यूं तो इस फिल्म में कई कमाल के सीन्स थे, लेकिन इनमें से एक सीन में तो आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो करना आसान नहीं होता। फिल्म में आमिर ने एक सीन में कॉलेज में मोना की डिलीवरी कराई, क्योंकि तेज़ बारिश में उसे अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। आमिर ने सफलतापूर्वक यह काम कर दिखाया था। हालांकि वो एक फिल्म थी, लेकिन अब असल ज़िंदगी में भी एक व्यक्ति ने यह कारनामा कर दिखाया है और वो भी एक 13 साल के बच्चे ने। जी हाँ, आपने सही पढ़ा।
यह मामला चीन (China) का है। चीन के फुजियान प्रांत में 20 मार्च, 2025 को एक पैरामेडिक चेन चाउशुन ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उसे एक फोन कॉल आया। फोन उठाने पर 13 साल के एक बच्चे ने घबराते हुए बताया कि उसकी माँ, 37 हफ्तों से प्रेग्नेंट है और अचानक से उन्हें काफी दर्द हो रहा है और वह चलने की स्थिति में नहीं है। बच्चे ने बताया कि उसकी माँ को काफी दर्द हो रहा था और उसे पैदा होने से पहले ही बच्चे का सिर निकलता दिख रहा था, जिससे उसकी चिंता और बढ़ गई।
अपनी माँ को दर्द में देखकर 13 साल के बच्चे को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में पैरामेडिक चेन ने बच्चे को फोन पर ही उसकी माँ के साथ रहने, मदद करने और डिलीवरी करने में मदद करने की बात कही। 13 साल के बच्चे को इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं दिखा और उसने वैसा ही किया। पैरामेडिक के निर्देशों को सुनकर बच्चे ने वैसा ही किया और डिलीवरी में अपनी माँ की मदद की। बच्चे ने अपनी माँ की नॉर्मल डिलीवरी कराई जिससे उसके छोटे भाई का जन्म हुआ। इतना ही नहीं, गर्भनाल को कसने के लिए जब बच्चे को कोई धागा या फीता नहीं मिला, तो चेन ने कहने पर उसने मास्क का पट्टा लगाया, जिससे नवजात शिशु को ब्लीडिंग और इंफेक्शन से बचाया जा सके। कुछ देर बाद एंबुलेंस आई और माँ के साथ ही नवजात शिशु को अस्पताल ले गई। माँ और नवजात शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यूज़र्स को 13 साल के बच्चे के इस कारनामे के बारे में पता चला, उन्होंने जमकर बच्चे की तारीफ की। लोगों ने कहा कि जिस तरह बच्चे ने मुश्किल हालात में अपनी माँ की देखभाल की और सफलतापूर्वक नॉर्मल डिलीवरी कराई, वो काबिलेतारीफ है।
यह भी पढ़ें- बलूच उग्रवादियों ने 32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया
Updated on:
1 Apr 2025, 9:22 AM IST
Published on:
31 Mar 2025, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.