
Han Seong Sook Will Become PM South Korea: दक्षिण कोरिया की संसद ने मंगलवार को हान सेओंग-सूक को प्रधानमंत्री नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे दक्षिण कोरियाई इंटरनेट दिग्गज नेवर की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पदोन्नति मिली है। हान राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यकाल में लघु व मध्यम उद्यमों के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। सरकार की पहली महिला प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी, उनसे पहले हान म्योंग-सूक इस पद पर 2006 से 2007 तक रहीं थीं।
ऑनलाइन पोर्टल की दिग्गज कंपनी नेवर की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हान ने अपने करियर का अधिकतरी समय इंटरनेट उद्योग में बिताया। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने एसएमईएस और स्टार्टअप्स के लिए मंत्री के तौर पर काम किया और वे एक टेक एग्जीक्यूटिव भी रह चुकी हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया की बड़ी इंटरनेट कंपनी 'नेवर' की पहली महिला CEO बनकर एक लंबा सफर तय किया।
सन 1967 में जन्मीं हान ने सूकम्युंग महिला विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1990 के दशक में आईटी पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। उन्होंने सन 2007 में नेवर से जुड़ने से पहले इंटरनेट इंडस्ट्री में कदम रखा और शुरुआती पोर्टल 'एम्पस' में सर्च सर्विस की हेड के तौर पर काम किया।
हान कई अहम पदों पर रहने के बाद, 2017 में वह नेवर की पहली महिला सीईओ बनीं। उन्होंने अपनी लीडरशिप में कंपनी का एआई डवलपमेंट के क्षेत्र में विस्तार कर नेवर पे लॉन्च किया और वी लाइव जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाया।
राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-सिक ने हान के अनुभव के आधार पर उनके नामांकन की घोषणा करते हुए, "कृत्रिम बुद्धिमत्ता में युगांतरकारी परिवर्तन को त्रुटिहीन रूप से प्राप्त करने और सभी के लिए दक्षिण कोरिया के विकास का नेतृत्व करने" में सक्षम व्यक्ति के रूप में वर्णित किया था।
पहले यह खबर आई थी कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने संसदीय मंजूरी के लिए सूची तैयार करने में नामित प्रधानमंत्री की मदद करने के लिए एक टीम बनाई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ली प्रशासन पिछले साल 4 जून को पद की शपथ लेने के बाद अपना पहला साल पूरा कर रहा है।
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार वर्तमान प्रधानमंत्री किम मिन-सेओक ने ली प्रशासन के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था, कथित तौर पर अगस्त या सितंबर में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के सम्मेलन में नेतृत्व के लिए चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ा है।