विदेश

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ ने बरपाया कहर, 114 लोगों की मौत

Sudan Heavy Rains & Floods: सूडान में भारी बारिश और बाढ़ के कहर से लोगों के हाल बेहाल हैं।

less than 1 minute read
Flood in Sudan

सूडान (Sudan) में पिछले करीब 16 महीने से सेना और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) के बीच युद्ध चल रहा है। रह-रहकर सूडान में इस युद्ध की वजह से अभी भी हिंसा भड़कती रहती है। इस जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोगों ने अपना घर गंवाया और विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। पर इतना ही नहीं, सूडान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से भी लोगों का बुरा हाल है। देश के 10 राज्य मौसम की इस मार को झेल रहे हैं।

अब तक 114 लोगों की मौत

सूडान में बारिश के इस सीज़न में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। इन लोगों की मौत भारी बारिश/बाढ़ की वजह से हुई हैं।

281 लोग घायल

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 10 राज्यों में 281 लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

हज़ारों लोग प्रभावित

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 10 राज्यों में 27,278 परिवार और 1,10,278 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय डॉक्टर हुआ अमेरिका में गिरफ्तार, करता था बच्चियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियोज़ और फोटोज़ रिकॉर्ड



Also Read
View All

अगली खबर