विदेश

Iran Israel War: जिस तेल टैंकर पर सवार थे 15 भारतीय, उस पर ईरान ने बीच समंदर में मिसाइल से किया हमला

Iran Israel War: ईरान ने जिस तेल टैंकर पर हमला किया, उस पर 15 भारतीय सहित 20 लोग सवार थे। हमले के बाद तेल टैंकर धू-धूकर जल उठा।

2 min read
Mar 01, 2026
तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला (फोटो- सोशल मीडिया)

Iran Israel War: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पूरा मीडिल ईस्ट जल रहा है। ईरान ने मध्य एशिया में मौजूद अमेरिकी बेसों पर हमले किए हैं। कई मिसाइलें कतर, बहरीन, UAE, साउदी अरब के नागरिक इलाकों में भी गिरी। वहीं, ईरान ने ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया है। ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले तेल टैंकरों को निशाना बना रहा है। इसी क्रम में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजर रहे पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किया गया, इसमें चार लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Iran–Israel war: ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, खामेनेई की मौत के बाद अराफी बने नए अयातुल्लाह

तेल टैंकर पर सवार थे 15 भारतीय नागरिक

इस ड्रोन अटैक के बाद स्काइलाइट टैंकर पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को ओमान की नौसेना ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक टैंकर पर कुल 20 लोग सवार थे। जिनमें से 15 भारतीय नागरिक और 5 ईरानी नागरिक हैं। वहीं, घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंता की बात यह है कि मध्य एशिया में सैन्य टकराव के बीच यह पहली बार है जब ओमान के नजदीक किसी जहाज को निशाना बनाया गया है।

ईरान का हिंद महासागर में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस

ईरान के IRGC ने हिंद महासागर में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस के तहत कई हमले किए हैं। ईरान ने कहा कि जेबेल अली में खड़े एक जहाज पर चार ड्रोन से हमला किया गया गया है। ईरान का दावा है कि यह जहाज अमेरिकी जहाजों के लिए हथियार ले जा रहा था। इस हमले में जहाज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

मध्य एशिया में जारी तनाव पर भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। कतर, इजरायल, फिलिस्तीन में मौजूद दूतावास ने लोगों को गैर जरूरी यात्रा न करने के निर्देश दिए हैं। दूतावास ने अपील की है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें, स्थानीय खबरों पर नजर बनाए रखें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। दूतावास ने अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि ये सभी 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहेंगे। कतर में रह रहे भारतीयों के लिए 00974-55647502 नंबर जारी किया है और ईमेल आईडी CONS.DOHA@MEADOTGOV.IN पर संपर्क साधने को कहा है।

Published on:
01 Mar 2026 05:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर