
Donald Trump on Mojtaba Khamenei: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा, 'दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई '90 फीसदी खत्म हो चुके हैं'। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच फिर हमले हुए हैं।
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हालिया संयुक्त सैन्य हमलों ने ईरान की रक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया, 'उनके पास अब कोई नौसेना नहीं है। कोई वायुसेना नहीं है। सब खत्म हो चुका है। उनकी वायु रक्षा प्रणाली नष्ट हो गई है। उनके सभी नेता मारे जा चुके हैं।'
इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका फिर नाकाबंदी लगाएगा। इसके अलावा होर्मुज से व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित रास्ते के लिए शुल्क वसूलेगा। इस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया वक्त की है।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से शुल्क वसूलने के बयान पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डा सिल्वा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अल जजीरा के मुताबिक, लूला ने कहा कि पहले ऐसे काम समुद्री डकैती कहा जाता था। अमेरिका जैसा बड़ा देश, जिस वर्षों तक समुद्री डकैती के खिलाफ अभियान चलाया, अब खुद समुद्री डाकू जैसा व्यवहार नहीं कर सकता। उनका यह बयान होर्मुज स्ट्रेट से व्यापारिक जहाजों के सुरक्षित पारगमन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैक्स वसूलने की योजना के बाद आया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस प्रस्ताव पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा का ऐतिहासिक और कानूनी अधिकार अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान के पास है।
अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ईरान हमेशा से इस जलडमरूमध्य का संरक्षक रहा है और हमेशा रहेगा। 20 प्रतिशत शुल्क निश्चित रूप से बहुत ज्यादा है। हम उचित शुल्क लेंगे '