विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी की बाद भी नहीं रुक रहा इजरायल, लेबनान पर फिर किया हमला

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद भी इजरायल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिर दक्षिणी लेबनान में फिर ड्रोन हमला किया है।

less than 1 minute read
Jun 18, 2026
Israel Lebanon Drone Strike, Israel Drone Attack Lebanon, Donald Trump Warning, Israel Lebanon Conflict, South Lebanon Attack, Kfar Tebnit Drone Strike,
लेबनान पर फिर इजरायल ने किया हमला (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Israel Lebanon Drone Strike: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनियों और क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिशों के बीच इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में ड्रोन हमला किया है। लेबनानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के नबातियेह के पास कफर तेबनित इलाके में एक कार को निशाना बनाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें हाल के दिनों में इस क्षेत्र में इजरायली सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं।

हालांकि, इस हमले पर अब तक इजरायली सेना (IDF) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

खबर अपडेट की जा रही है…