विदेश

महिला कैदी ने सुनाई दर्दभरी दास्तां…बताया जेल में घुसकर जेलर करते हैं रेप, गिड़गिड़ाती रहती हैं लड़कियां 

Viral: जेल में महिला कैदियों पर हुए इन अत्याचारों की पोल एक महिला कैदी ने ही रिहा होने के बाद खोली है। जिसके बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है।

2 min read
Jailer rape Female Prisoners in HMP Jail in Britain (Representational Image)

Viral: 6 साल जेल में बिताने के बाद एक महिला कैदी ने जेल में बताए उन दिनों को याद करते हुए अपनी दर्दभरी दास्तां बताती है। जिसे सुनकर हर कोई सिहर उठा है। लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर जेल में ऐसा कैसे हो सकता है, ये तो अमानवीय है। जेलें तो अपराधियों को सुधारने के लिए होती हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यही जेलें अभिषाप बन गई हैं। वहां उन्हें वो सब झेलना पड़ रहा है जो उन्हें एक जिंदा लाश बना रहा है। ये कहना है इसी महिला कैदी फ्रांसेस्का फटोर का। फ्रांसेस्का ब्रिटेन (Britain) की HMP जेल में ड्रग स्मगलिंग के आरोपों पर मिली सजा काट रही थीं। इंग्लैंड की रहने वाली फटोर को 31 साल की उम्र में ड्रग स्मगलिंग के केस में पकड़ा गया था। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांसेस्का को ड्रग्स की लत लग गई थी जिसके बाद चोरी-छिपे ड्रग्स बेचकर पैसे कमाने लगीं थीं।

क्या होता था जेल में?

कोर्ट से सजा मिलने के बाद फ्रांसेस्का को HMP जेल में डाल दिया गया। फ्रांसेस्का ने बताया कि वहां पर उनके जैसी कई नशे की आदी महिलाएं भी सजा काट रही थीं। जेल में भी इन कैदियों को नशा दिया जाता था। जब ये नशे में होतीं तब जेलर इनका रेप करते थे। दरअसल नशे की लती ये महिलाएं जेलर से ड्रग देने की गुहार लगाती थीं। इसी बात का फायदा ये जेलर उठाते थे। महिला कैदियों और जेलर के बीच में समझौता होता था कि वो उन्हें ड्रग देंगे लेकिन उसके बदले में वो उनसे संबंध बनाएंगे। फ्रांसेस्का का कहना है कि ड्रग की चाहत में ये महिला कैदी संबंध बनाने को भी राजी हो जाती थी, लेकिन ये जेलर पहले महिला कैदियों को ड्रग देते थे इसके बाद उनके साथ संबंध बनाते थे। फ्रांसेस्का ने कहा कि उस जेल में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जिसका रेप ना हुआ हो।

कम उम्र की लड़कियों को नौकरी पर रखा जाता

इतना ही नहीं फ्रांसेस्का ने ये भी बताया कि जेल में बहुत कम उम्र की लड़कियों को नौकरी पर रखा जाता था। इसे लेकर भी जेलर का खास मकसद था। दरअसल ये कम उम्र की लड़कियां कैदियों को संबंझ बनाने के लिए दी जाती थीं। क्योंकि इन लड़किय़ों में इतनी समझ नहीं होती थी कि जेल में ये सब करना अपराध है, लेकिन ये वही करतीं थीं, जो जेलर कहता था। फ्रांसेस्का ने बताया कि ये सब जेलर की देखरेख में होता था इसलिए कोई भी इसके खिलाफ ना ही आवाज उठा सकता था और ना ही कोई इस पर बोलता था। यही नहीं HMP जेल का जेलर इन कैदियों को धमकाता भी था अगर ये बातें जेल से बाहर गईं तो वो उनके साथ वो सुलूक करेंगे जो आज तक किसी ने किसी के साथ नहीं किया होगा। 

लेकिन अब फ्रांसेस्का ने जेल से रिहा होने के बाद इसके खिलाफ आवाज उठाई है और वो अब महिलाओं की जिंदगी सुधारने का काम कर रही हैं। फ्रांसेस्का के इस सनसनीखेज खुलासे से ब्रिटेन में हंगामा बरपा हुआ है। HMP जेल की बड़े स्तर पर जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर