
Australia Model Annie Knight target to sex With 600 boys Trending news
Trending: इस दुनिया में लोग अपनी मर्जी से जीने के लिए स्वतंत्र हैं। वो अपनी इच्छा से जैसे चाहे वैसे जिंदगी का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन कभी-कभी ये इच्छा दूसरों के लिए काफी परेशानी का सबब बन जाती है, सिर्फ इतना ही नहीं लोगों के इस तरह जीने की पैशन कभी-कदार उनके मां-बाप को भी बहुत दुख देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है ऑस्ट्रेलिया (Australia) में। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों वहीं की मॉडल एनी नाइट (Annie Knight) के काफी चर्चे हो रहे हैं। वो ये कि ये मॉडल इस साल 600 लड़कों के साथ संबंध बनाना चाहती है। ये मॉडल अपनी इस चाहत को एक टारगेट की लेकर चल रही है। बीते साल इस मॉडल ने इसी तरह का चैलेंज लिया था जिसके बाद उसने पूरे साल में 365 लड़कों के साथ संबंध बनाए थे। अब 2024 में वो 600 लड़कों के साथ यही इच्छा पूरी करना चाहती है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक 26 साल की मॉडल एनी नाइट अपने इस चैलेंज को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, हर कोई उनकी इस चुनौती के बारे में चर्चा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐनी ने न्यूजीलैंड के एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया है कि वो अपनी तरह से जिंदगी जीने के लिए फ्री है। एक ही जिंदगी उन्हें मिली है तो वो इसे अपनी तरह खुल कर जीना चाहती हैं और हर वो काम करना चाहती हैं, जिसके ना करने से उन्हें किसी तरह का मलाल हो। एनी ने कहा कि उन्हें किसके साथ रोमांस करना है, उसके लिए उन्होंने बकायदा एप्लीकेशन सिस्टम बनाया है। जिसे उनके साथ रोमांस की चाहत रखने वाले हर कैंडिडेट को भरना होगा।
इस एप्लीकेशन में एनी ने लड़कों का नाम, उम्र, हाइट, पर्सनालिटी और स्टैमिना से संबंधित सवाल पूछे हैं। एनी की शर्त ये है कि जो कैंडिडेट इस फॉर्म में पूछे गए सवालों के जरिए उन्हें इंप्रेस कर पाएगा, वो उसे पार्टनर चुनेंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दिन 3-3 हजार तक आवेदन पत्र आ जाते हैं।
इस इंटरव्यू में एनी ने बताया कि इस साल अब तक वो 480 लोगों के साथ संबंध बना चुकी हैं और अभी 120 लोग बाकी हैं। जिसके लिए एप्लीकेशन सिस्टम के जरिए काम चल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि उनका 600 लड़कों के साथ सोने का ये टारगेट पूरा हो जाएगा।
इंटरव्यू में एनी ने बताया कि उनके लिए ये काम करना किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन उन्हें इस काम के लिए अच्छी खासी रकम मिलती है जो किसी दूसरे पेशे में नहीं आती। लेकिन उनके इस काम से उनके मां-बाप बेहद नाराज हैं। उनके मां-बाप अभी भी इस तरह की हरकतों को छोड़ने के लिए कहते हैं। लेकिन एनी अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं। एनी कहती हैं उनके पिता को एक गहरा धक्का लगा था जब उन्हें पता चला था कि उनकी बेटी सेक्स के लिए कितनी पागल है। उन्हें एनी से घृणा होने लगी थी।
एनी कहती हैं कि लोग भी उनके बारे में बहुत गंदी बातें करते हैं, उन्हें गालियां तक दे देते हैं। लोगों को समझना होगा कि वो कोई संबंध बनाने वाला खिलौना नहीं है , वो एक इंसान हैं और इंसानों जैसा ही सम्मान चाहती हैं।
Updated on:
15 Oct 2024 02:52 pm
Published on:
15 Oct 2024 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
