45 साल के ब्रायन के अपने दिमाग, लिवर, किडनी, दांत, स्किन, बाल, लिंग और मलाशय समेत अपने सभी प्रमुख अंगों को जवान पुरुष की तरह चलाने के लिए 111 दवाइयां दिन भर में लेते हैं। ये सप्लीमेंट्स वो आज से नहीं बल्कि तब से ले रहे हैं, जब वो अपनी युवावस्था में थे। सिर्फ इतनी ही नहीं जॉनसन खुद के बेटे का खून भी अपने शरीर में चढ़वा लेते हैं। जिसे प्लाज़्मा ट्रांसफ्यूजन कहते हैं। जॉनसन के इस पूरे फॉर्मूले में करीब 16 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।