सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाकर यमन के हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं हैं। हालांकि, सऊदी अरब की एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इन मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस हमले के बाद सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है।