
Pleasure marriage in Indonesia for male Tourist
Pleasure Marriage: बहुत सारे लोगों को अलग-अलग देशों में घूमने का शौक होता है, और वो ये शौक पूरा भी करते हैं। कोई सोलो ट्रिप पर जाना पसंद करता है तो कोई अपने पार्टनर, दोस्तों या फैैमिली के साथ जाना पसंद करता है। सोलो ट्रिप (Solo Trip) पर जाने वाले लोगों के लिए दूसरे देशों में घूमना बेशक बेहद रोमांचक होता है,लेकिन कई बार उन्हें उस अनजान देश में अकेलेपन का अहसास हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पुरुष पर्य़टकों (Tourist) को उनका अकेलापन दूर करने के लिए एक पत्नी (Wife) का इंतजाम किया जाएगा। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, दरअसल इंडोनेशिया (Indonesia) अपने यहां दूसरे देश से आने वाले पुरुष पर्यटकों को एक पत्नी देने की सुविधा दे रहा है। इसे प्लेज़र मैरिज का नाम दिया गया है। आखिर ये प्लेजर मैरिज क्या है, इसके क्या नियम कानून है, ये सब हम आपको बता रहे हैं।
लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी एशियाई देशों में प्लेज़र मैरिज (Pleasure Marriage) काफी प्रचलित हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा ये शादी इंडोनेशिया में हो रही है। इंडोनेशिया में ये प्लेजर मैरिज एक बड़ा व्यापार बन चुका है। इस व्यापार से हजारों महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। रिपोर्ट का कहना है कि इस व्यापार से इंडोनेशिया के पर्यटन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर कम पढ़ी लिखी या गांव की लड़कियों को इसमें नौकरी दी जा रही है। कई रियल एस्टेट इंडस्ट्री के बिचौलिए भी लड़कियों का इंतजाम कराते हैं, रिपोर्ट कहती है इसके लिए ये लड़की के मां-बाप को बड़ी नौकरी और बड़ा पैसा का लालच देकर लड़कियों को इस व्यापार में ले आते हैं।
लॉस एंजिल्स टाइम्स की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडोनेशिया में बाहरी देश से कौन अकेला घूमने आया है, उसकी पूरी जानकारी इन दलालों के पास आती है, ये दलाल उन पुरुष पर्यटकों से पहले कॉन्टैक्ट करते हैं उन्हें प्लेज़र मैरिज के बारे में बताते हैं, और पूछते हैं कि क्या वो ये प्लेज़र शादी करना चाहते हैं, कई पुरुष इसके लिए हामी भर देते हैं, फिर ये लोग लड़कियों को उन पुरुषों से मिलाते हैं, इनमें से जो लड़की उस पुरुष पर्यटक को पसंद आ जाती है, उससे उस लड़के की शादी करा दी जाती है, हैरानी की बात ये है कि ये शादी कानून तरीके से कराई जाती है। शादी के बाद दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते हैं, जब तक वो पुरुष इंडोनेशिया में है तब तक, पर्यटन अवधि खत्म होने के बाद जब ये पर्यटक अपने देश वापस जाने को होते हैं, तो वो उस लड़की को कानूनी तरीके से तलाक दे देते हैं।
प्लेजर मैरिज में लड़कियों के लिए अनैतिकता का हवाला देते हुए इंडोनेशिया की सरकार ने इस पर बैन लगाया हुआ है बावजूद इसके इस तरह की शादी इंडोनेशिया में धड़ल्ले से फल-फूल रही है, क्योंकि शादी से लेकर तलाक तक का पूरा काम कानूनी तरीके से हो रहा है। और सरकार ने इसे बैन करने के लिए कोई सख्त कानून अभी तक नहीं बनाया है, इसलिए लचक कानून व्यवस्था होने के चलते ये प्लेजर मैरिज अभी भी चल रही है।
लॉस एंजिल्स टाइम्स को दिए गए पीड़ित लड़कियों के इस इंटरव्यू में कहा गया है कि सऊदी अरब जैसे देशों से कई लोग इंडोनेशिया घूमने आते हैं तो वो एक पत्नी की चाहत रखते हैं, बिचौलिए इन लड़कियों को पर्यटकों से मिला देते हैं, ये पर्यटक उन लड़कियों को भारी-भरकम रकम खर्च करते हैं, लेकिन शादी के बाद वो उनके साथ बेहद गंदा सुलूक करते हैं, उन्हें पत्नी नहीं बल्कि शारीरिक संबंध बनाने भर की एक लड़की समझते हैं। सऊदी अरब के पर्यटक तो अपनी इन पत्नियों को साथ में अपने देश ले जाते हैं, बदले में ढेर सारा पैसा देते हैं, पैसे के लालच में ये लड़कियां चली जाती हैं, फिर वहां पर भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार होता है।
Published on:
11 Oct 2024 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
