बता दें कि इस तरह की फ्रेंडशिप मैरिज (Friendship Marriage) का चलन तेजी से जापान के युवाओं में लोकप्रिय हो रहा है। एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह की शादी के तहत लोग प्यार में पड़े बिना या सेक्स किए बिना ‘प्लैटोनिक पार्टनर’ बन रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान (Japan) की 124 मिलियन की आबादी के लगभग एक प्रतिशत लोग यानी कम से कम हजार लोग इस तरह के रिश्ते को चुन रहे हैं। इसमें ज्यादातर वो लोग शामिल हैं जो सिंगल हैं जिन्हें अपना प्यार नहीं मिला, जो समलैंगिक (Homosexual) हैं या एसेक्सुअल (Asexual) हैं और जिनका पारंपरिक शादी से मोहभंग हो गया है।