विदेश

जो बाइडन ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, नागरिकों को बचाने पर दिया जोर

Joe Biden Talks To Benjamin Netanyahu On Call: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। इस दौरान बाइडन ने एक बात पर खास जोर दिया। क्या थी वो बात? आइए जानते हैं।

2 min read
Joe Biden and Benjamin Netanyahu

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच युद्ध फिर से शुरू हो गया है। इस युद्ध की शुरुआत हमास ने की थी और इज़रायल के कई लोगों की जान भी ली थी, पर जब से इज़रायली सेना की कार्रवाई शुरू हुई है, गाज़ा (Gaza) में भयंकर तबाही मच रही है। इस युद्ध की शुरुआत में अमेरिका (United States Of America) खुले तौर पर इज़रायल का समर्थन कर रहा था, पर अब अमेरिका भी शांति बनाने पर जोर दे रहा है। इसी बीच गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से फोन पर बात की। इस बातचीत में बाइडन ने एक बात पर खास जोर दिया।


नागरिकों को बचाने पर दिया जोर

बाइडन ने फोन पर नेतन्याहू से हुई बात के दौरान गाज़ा में नागरिकों को बचाने पर जोर दिया। बाइडन ने कहा कि इज़रायल भले ही हमास को खत्म करने के लिए यह सबकुछ कर रहा है, पर इस वजह से गाज़ा में कई निर्दोष लोगों की मौत हो रही हैं। बड़ी संख्या में बच्चे भी इज़रायली सेना के हमलों का शिकार बने हैं। ऐसे में बाइडन ने गाज़ा में नागरिकों को बचाने को बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी बताया।


गाज़ा में कोहराम

इज़रायली सेना के हमलों की वजह से गाज़ा में कोहराम मच चुका है। गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि इज़रायली हमलों की वजह से गाज़ा में मरने वालों का आंकड़ा 17,177 पहुंच गया है। इज़रायली हमलों के चलते गाज़ा में घायलों का आंकड़ा भी बढ़ा है और वो आंकड़ा है 46,000। युद्ध शुरू होने के बाद से ही सिर्फ गाज़ा पर ही नहीं, बल्कि वेस्ट बैंक इलाके में लोगों ने जान गंवाई है। गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार इज़रायली हमलों की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 266 और घायलों का आंकड़ा 3,365 पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास दागे गए 3 रॉकेट्स, हुए जोरदार धमाके

Published on:
08 Dec 2023 03:44 pm
Also Read
View All