विदेश

चीन में लैंडस्लाइड से हाहाकार, अब तक 15 लोगों की हुई मौत

China Landslide: चीन में खराब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। इस हादसे में1 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Landslide in China
Landslide in China

दुनियाभर में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं न कहीं मौसम की वजह से आपदाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में चीन (China) में ऐसा ही देखने को मिला। चीन के हुनान प्रांत में भारी बारिश के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं। हुनान प्रांत में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। ऐसे में रविवार को लोकल समयानुसार सुबह करीब 8 बजे हेंगयांग जिले में स्थित एक गांव में लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड की वजह से गांव का एक गेस्ट हाउस ढह गया और 21 लोग मलबे के नीचे दब गए।

अब तक 15 लोगों की हुई मौत

मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए कुछ देर में ही बचाव टीम को लगा दिया गया था। हालांकि मलबे के नीचे दबने वाले 15 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।

6 लोग घायल

इस हादसे में मलबे के नीचे से निकाले गए 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- साल के शुरुआती 6 महीने में ही 2 हज़ार से ज़्यादा लोग बने जहरीले खाने के शिकार

Updated on:
29 Jul 2024 03:59 pm
Published on:
29 Jul 2024 03:59 pm