
Food poisoning cases in Vietnam
फूड पॉइज़निंग (Food Poisoning ) यानी कि जहरीला खाना बहुत ही खतरनाक होता है और इसे खाने से तबीयत ख़राब होने के साथ ही जान पर भी जोखिम बन जाता है। दुनियाभर मैं फूड पॉइज़निंग के मामले अक्सर ही सामने आते हैं और इस साल वियतनाम (Vietnam) में फूड पॉइज़निंग ने हाहाकार मचाया हुआ है। साल के शुरुआती 6 महीने में ही वियतनाम में फूड पॉइज़निंग के मामलों में लोगों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
साल के शुरुआती 6 महीने में ही 2 हज़ार से ज़्यादा मामले
इस साल के शुरुआती 6 महीने में ही वियतनाम में फूड पॉइज़निंग के 2 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 2024 के शुरुआती 6 महीने में देश में फूड पॉइज़निंग के 2,138 मामले सामने आए हैं।
6 लोगों की मौत
वियतनाम में फूड पॉइज़निंग की वजह से इस साल के शुरुआती 6 महीने में 6 लोगों की मौत भी हो गई। जहरीले खाने को जिसने भी खाया, उसे अस्पताल में भर्ती होना ही पड़ा।
कहाँ बढ़ रहे हैं मामले?
वियतनाम में रेस्टोरेंट्स, होटल्स और फ़ूड वेंडर्स के बीचे जा रहे खाने से सबसे ज़्यादा फूड पॉइज़निंग के मामले बढ़ रहे हैं। कई रेस्टोरेंट्स, होटल्स और फ़ूड वेंडर्स खराब क्वालिटी का खाना बेचते हैं, जिससे फूड पॉइज़निंग की समस्या बढ़ रही है। वहीं कई फैक्ट्रियों, कंपनियों की रसोइयों, स्कूलों की कैन्टीन्स और स्कूलों के पास बनी फूड स्टॉल्स के खाने से भी फूड पॉइज़निंग के मामले बढ़ रहे हैं।
स्वास्थय मंत्रालय ने चेताया
वियतनाम के स्वास्थय मंत्रालय ने लोगों को देश में फूड पॉइज़निंग के बढ़ रहे मामलों के बारे में चेताया है और साथ ही सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
यह भी पढ़ें- Gold Production: चीन में बढ़ा सोने का उत्पादन
Published on:
29 Jul 2024 02:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
