विदेश

इंडोनेशिया में लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के 4 लोगों ने गंवाई जान

Indonesia Landslide: इंडोनेशिया में अचानक हुए लैंडस्लाइड की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Landslide in Indonesia
Landslide in Indonesia

इंडोनेशिया (Indonesia) के आचे (Aceh) प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र सेलाला (Celala) में मंगलवार की रात को अचानक से लैंडस्लाइड (Landslide) होने का मामला सामने आया है। दरअसल मंगलवार की शाम को सेलाला क्षेत्र में अचनाक से मौसम का मिज़ाज बदल गया, जिससे काफी तेज़ बारिश हुई। इसी वजह से सेलाला के दो गाँवों में न सिर्फ लैंडस्लाइड हुआ, बल्कि बाढ़ भी आई। लोकल समयानुसार रात करीब 10 बजे लैंडस्लाइड हुआ।

4 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के आचे प्रांत के सेलाला क्षेत्र में मंगलवार की रात को हुए लैंडस्लाइड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। इनमें एक दंपति और उनके दो बच्चे शामिल थे, जिनकी अपने घर के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।

गाँवों को कराया खाली

खतरे को देखते हुए रात को ही गाँवों को खाली कराने का आदेश दे दिया। ऐसे में आज, बुधवार, 9 अक्टूबर की सुबह तक दोनों गाँव पूरी तरह से खाली करा लिए गए।

सड़कें हुई ब्लॉक, साफ करने के लिए किया बड़ी मशीनों का इस्तेमाल

लैंडस्लाइड से प्रभावित क्षेत्र में सड़कें भी ब्लॉक हो गई। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। ऐसे में सड़कों को साफ करने के लिए बड़ी मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- सिक्योरिटी गार्ड्स पर अज्ञात बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 9 की मौत

Updated on:
09 Oct 2024 04:52 pm
Published on:
09 Oct 2024 04:52 pm