विदेश

Attack in Karachi: पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका, पाकिस्तानी रेंजर्स के ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग

Explosion In Karachi: पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में दो जवानों की मौत हो गई की मौत और 3 घायल हुए। धमाकों के बाद करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली, जबकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू कर दिया।
2 min read
Jun 27, 2026
rapid gunfire at the Pakistani Rangers office
कराची में बड़ा धमाका(फोटो-X/@SafarKhaN_BALUC)

Karachi Attack: पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले और गोलीबारी से हड़कंप मच गया। गुलशन-ए-इकबाल इलाके में हुए इस हमले में पाकिस्तानी रेंजर्स के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए। इनमें दो आत्मघाती हमलावर शामिल थे, जबकि तीन अन्य मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिए गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है। बताया जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के लिए कुल नौ आतंकियों को शामिल किया गया था।

गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुई घटना


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ने बताया कि आतंकियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सिंध रेंजर्स मुख्यालय के मुख्य द्वार से टकरा दिया। इसके तुरंत बाद हमलावरों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में दो रेंजर्स जवानों की जान चली गई, जबकि जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी-टेररिस्ट फोर्स (ATF) और सिंध रेंजर्स की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स परिसर के बाहर विस्फोट किया, जबकि उसके अन्य साथियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे इलाके में भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। बताया गया कि पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद दो और छोटे विस्फोटों की आवाज सुनाई दी।

रेंजर्स मुख्यालय


सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात नजर आ रहे हैं। इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रहने की जानकारी मिल रही थी। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। कराची में कानून-व्यवस्था बनाए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते पाकिस्तान रेंजर्स की नियमित तैनाती रहती है। इसी वजह से गुलिस्तान-ए-जौहर स्थित रेंजर्स मुख्यालय को शहर का अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है।

Updated on:
28 Jun 2026 02:46 am
Published on:
27 Jun 2026 10:49 pm