विदेश

हनीमून पर पति ने पत्नी को बिना मेक-अप पहली बार देखा, देखते ही दिया तलाक

संयुक्त अरब अमीरत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बिना मेकअप में देखने के बाद तलाक दे दिया है। गल्फ न्यूज के मुताबिक नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर था।
less than 1 minute read
• •
Oct 20, 2016
 fake eyelashes
fake eyelashes

संयुक्त अरब अमीरत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बिना मेकअप में देखने के बाद तलाक दे दिया है। गल्फ न्यूज के मुताबिक नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर था। पति-पत्नी शारजाह के अल मामझर बीच पर स्वीमिंग करने गए थे। इस दौरान 28 वर्षीय पत्नी का मेकअप धुल गया।

बिना मेकअप जब पूल से बाहर आई तो पति के आंखें खुली की खुली रह गई। कृत्रिम सौंदर्य से धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसने तुरंत ही पत्नी को तलाक दे दिया।

पति के अनुसार वह अपनी पत्नी को पहचान नहीं पाया। उसने महसूस किया कि शादी से पहले वह जितनी सुंदर लग रही थी अब वैसी नहीं है। तलाक के बाद महिला ने डॉ. अब्दुल अजीज आसफ नामक साइकलॉजिस्ट को मदद के लिए बुलाया।

डॉ अब्दुल अजीज आसफ ने बताया कि तलाक के बाद महिला की ओर से फोन करके उन्हें मदद के लिए बुलाया गया था। उनका कहना है कि तलाक के बाद से महिला साइकलॉजिकल रूप से बीमार है।

डॉक्टर ने बताया कि महिला शादी से पहले भी कृत्रिम पलकें और कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी। वह अपने पति को सच बताना चाहती थी लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। पति ने तुरंत पत्नी से तलाक ले लिया और फिर से एक होने की सभी कोशिशों को नकार दिया है।

Published on:
20 Oct 2016 05:26 pm
Also Read
View All
‘भारत-अमेरिका समझौते के बेहद करीब’, ट्रेड डील पर बोले मार्को रुबियो, रूसी तेल पर छूट की भी बताई वजह

फ्रांस हिंसा के बीच इंटीरियर मिनिस्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकराया, पुलिसिंग में बदलाव के दिए निर्देश

मिडिल ईस्ट के 12 देशों में अमेरिका का सिक्योरिटी अलर्ट: ईरान-हूति हमलों का जताया खतरा, एयरस्पेस बंद होने की आशंका

US attack on Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका का हाई अलर्ट: ईरान पर हमले की अटकलें तेज, नागरिकों से कहा- रहें सतर्क

France Protests: ऐतिहासिक सिटी हॉल जलाया, दुकानें लूटीं; मैक्रों बोले- जायज मांगें अपनी जगह, उपद्रवियों से कोई समझौता नहीं