विदेश

इज़रायली हमलों में अब तक 40 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
less than 1 minute read
dead_palestinians_due_to_war_.jpg
Palestinians' death toll keeps rising due to Israeli attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। 10 महीने से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हमास ने रॉकेट अटैक्स और घुसपैठ से जंग छेड़ते हुए इज़रायल में करीब 1,200 लोगों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। अभी भी हमास के चंगुल में करीब 100 बंधक हैं। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए थे। सैन्य कार्रवाई की वजह से अब तक इज़रायल के करीब 700 सैनिक भी मारे जा चुके है, लेकिन फिलिस्तीनियों को इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। इज़रायली हमलों के चलते मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

अब तक 40 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक 40,637 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 40,005 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 632 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से हैं।

घायलों का आंकड़ा 97,000 पार

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 92,401 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 5,400 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ब्राज़ील में प्लेन हुआ क्रैश और बना आग का गोला, 5 लोगों की मौत