विदेश

नेपाल में मूसलाधार बारिश का कहर, अब तक 192 लोगों की हुई मौत

Nepal Rains: नेपाल में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

less than 1 minute read
Torrential rains in Nepal
Torrential rains in Nepal

इस साल भारी बारिश ने कई देशों में काफी तबाही मचाई है। ज़्यादातर देशों में अब बारिश का सिलसिला लगभग खत्म सा हो गया है, लेकिन नेपाल (Nepal) में एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। पिछले कुछ समय में लगा कि बारिश से राहत मिल गई, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शुक्रवार को नेपाल में अलग-अलग जगहों पर अचानक से फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो शनिवार और रविवार को भी जारी रही। इससे लोगों का बुरा हाल हो गया। मूसलाधार बारिश की वजह से नेपाल में कई जगहों पर बाढ़ भी आ गई और लैंडस्लाइड भी हो गया।

अब तक 192 लोगों की हुई मौत

नेपाल में मूसलाधार बारिश और इस वजह से हुए लैंडस्लाइड और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार की सुबह इस बारे में जानकारी दी।

30 लोग लापता

नेपाल में शुक्रवार को अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 30 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

कई घर हुए तबाह

नेपाल में फिर शुरू हुई मूसलाधार बारिश से कई नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में कई सड़कों पर पानी भर गया है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई घर भी तबाह हो गए हैं। कई बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें- हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत और 8 घायल

Updated on:
30 Sept 2024 05:50 pm
Published on:
30 Sept 2024 11:29 am