विदेश

रूस ने किया यूक्रेन के अस्पताल पर हमला, नवजात शिशु की हुई मौत

Russian Strikes Hit Ukraine Hospital: रुसी हमलों की वजह से अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। आज रुसी हमलों में एक यूक्रेनी अस्पताल का मैटरनिटी ब्लॉक ध्वस्त हो गया है।

less than 1 minute read
Russian strikes hit Ukraine hospital

24 फरवरी 2022 को रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना ने यूक्रेन (Ukraine) में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। रूस और यूक्रेन के बीच चल युद्ध को 9 महीने हो चुके हैं, पर अभी भी यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि लंबे समय और कई प्रयासों के बावजूद भी रुसी सेना को अब तक अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिली है और उनके हौंसले में भी गिरावट आई है। अब तक इस युद्ध में यूक्रेन में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई हैं और बड़ी तादाद में ही लोग घायल भी हुए हैं। पर इसके बावजूद रुसी राष्ट्रपति के आदेश पर सेना पीछे नहीं हट रही। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार रुस ने एक बार फिर यूक्रेन के अस्पताल को टारगेट किया है।


नवजात शिशु की हुई मौत

रुसी हमले में अस्पताल के मैटरनिटी बिल्डिंग को टारगेट किया। इस हमले में एक नवजात शिशु की मौत हो गई। युद्ध शुरू होने के बाद रुसी सेना यूक्रेन के हेल्थ सिस्टम पर अब तक करीब 700 हमले कर चुकी है।


यह भी पढ़ें- जेरूसलम में बस स्टैंड्स के पास हुए दो बम धमाके, 1 की मौत और करीब 15 घायल

मैटरनिटी ब्लॉक हुआ ध्वस्त

यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के जेपोरीज़िया (Zaporizhzhia) प्रांत के शहर विलनिअन्स्क (Vilniansk) शहर में स्थित 2 मंजिला मैटरनिटी अस्पताल पर रूस ने हमला किया। इससे यह मैटरनिटी ब्लॉक ध्वस्त हो गया।

आतंक और हत्या

यूक्रेन के अस्पताल पर हुए इस रुसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने इसकी निंदा की है। साथ ही उन्होंने रूस पर आतंक और हत्या का आरोप भी लगाया है।

Published on:
23 Nov 2022 02:02 pm
Also Read
View All