scriptअमरीका: वर्जिनिया के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत | America: 10 killed in shooting at Walmart store in Virginia | Patrika News
अमरीका

अमरीका: वर्जिनिया के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत

Shooting In Virginia, USA: अमरीका की वर्जिनिया में एक बार फिर गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है। इस बार यह घटना एक वॉलमार्ट स्टोर में हुई है।

Nov 23, 2022 / 12:28 pm

Tanay Mishra

virginia_shooting.jpg

Vrginia Walmart Shooting

अमरीका (United States of America) में गन वॉयलेंस एक गंभीर समस्या है। गन वायलेंस का हाल ही में एक और मामला सामने आया है। वर्जिनिया (Virginia) राज्य के चेसापीक (Chesapeake) शहर में स्थित एक वॉलमार्ट (Walmart) स्टोर में अमरीकी समयानुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी की घटना देखने को मिली है। यह गोलीबारी स्टोर के अंदर हुई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए।


स्टोर मैनेजर दे दिया वारदात को अंजाम

रिपोर्ट के अनुसार चेसापीक शहर के एक वॉलमार्ट के मैनेजर ने ही इस घटना को अंजाम दिया। उस मैनेजर ने रात करीब 10 बजे अपने सहकर्मियों गोलियाँ चला दी। इस हमले की खबर करीब 10 मिनट बाद आई।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयन एर्दोगन का बड़ा फैसला, कुर्दिस्तानी उग्रवादियों के खिलाफ सीरिया में लेंगे एक्शन

शूटर की हुई मौत

चेसापीक पुलिस ने इस हमले के बाद जानकारी देते हुए बताया कि जिस मैनेजर ने इस घटना को अंजाम दिया, उसे काउंटर ऑपरेशन में मार गिराया गया। हमले के बाद वॉलमार्ट को खाली करा लिया गया था और अभी लोगों को इससे दूर रहने के लिए कहा गया है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही है कमी

गन वॉयलेंस अमरीका में एक बड़ी समस्या है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में इस साल अब तक बड़े लेवल पर शूटिंग के 669 मामले घटित हो चुके हैं, जिनमें करीब 698 लोगों की मौत हुई हैं और करीब 2,660 लोग घायल हुए हैं। कुछ दिन पहले वर्जिनिया की ही एक यूनिवर्सिटी में भी गोलीबारी की एक घटना सामने आई थी। साल के अंत तक गन वायलेंस के मामलों का यह आँकड़ा और बढ़ने के आसार है।

virginia_walmart_shooting_1.jpg


यह भी पढ़ें

Mothers Day पर रुसी सैनिकों की माताओं से मिलेंगे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, क्या जल्द रुक सकता है युद्ध?

Home / world / America / अमरीका: वर्जिनिया के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 10 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो