26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / भारत से ट्रेड डील फाइनल होने पर अमेरिका की तरफ से 17% तक सीमित होगा टैरिफ

भारत से ट्रेड डील फाइनल होने पर अमेरिका की तरफ से 17% तक सीमित होगा टैरिफ

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में है और इसे फाइनल करने के लिए बातचीत जारी है। इसी बीच अब भारत पर लगाए जाने वाले अमेरिकी टैरिफ पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:42 AM IST

PM Narendra Modi and Donald Trump

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo - ANI)

भारत (India) और अमेरिका (United States of America) के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही इस पर सभी की नज़रें हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील अंतिम चरण में है और इसे फाइनल करने के लिए बातचीत जारी है। ट्रंप द्वारा भारत पर पिछले साल लगाया गया टैरिफ (Tariff) दोनों देशों के बीच ट्रेड डील में रुकावट ज़रूर बना, लेकिन दोनों देशों ने व्यापार के लिए इस समझौते के फ्रेमवर्क को पूरा करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे। इसी बीच अब अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

ट्रेड डील फाइनल होने पर 17% टैरिफ

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमिसन ग्रीर (Jamieson Greer) ने हाल ही में घोषणा की कि अगर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल हो जाती है, तो भारतीय आयातों पर टैरिफ 17% पर सीमित कर दिया जाएगा। ट्रेड डील न होने की स्थिति में टैरिफ की दर 25% तक बढ़ सकती है।⁠

सेक्शन 301 के तहत जांच जारी

टैरिफ सीमित करने का यह प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन की सेक्शन 301 के तहत जांच का हिस्सा है, जिसमें भारत, चीन समेत करीब 14 अर्थव्यवस्थाओं की संरचनात्मक अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता की जांच की गई। अमेरिका का आरोप है कि भारत की औद्योगिक विस्तार नीतियाँ, श्रम सुरक्षा में कमी, वित्तीय दमन, बाजार पहुंच में बाधाएं और गैर-बाजार अर्थव्यवस्थाओं से आयात-निवेश के ज़रिए वैश्विक अतिरिक्त क्षमता को संबोधित न करने जैसी नीतियाँ सही नहीं हैं। अमेरिका का मानना है कि ये नीतियाँ अमेरिकी उत्पादकों, निर्यात, रोजगार और निवेश को नुकसान पहुंचाती हैं।⁠

भारत ने किया अमेरिकी आरोप का खंडन

अमेरिका द्वारा लगाए आरोप का भारत ने खंडन किया है। सरकार का कहना है कि देश के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक रूप से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है और न ही इसकी ज़रूरत है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि व्यापार से जुड़े मुद्दों का समाधान भारत-अमेरिका के बीच जारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की बातचीत के तहत किया जाना चाहिए। सरकार ने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को जल्द फाइनल करने के लिए भारत, अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।