डोभाल मालदीव की राजधानी माले में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इसमें भारत, मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, बांग्लादेश और सेशेल्स शामिल हैं। डोभाल ने कहा कि भारत इस संगठन के सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने और उनकी सामूहिक सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भारत हर जरूरी सहायता देने की कोशिश करेगा।